फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावणी पूजा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर में शुक्रवार की रात दो पक्षों में श्रावणी पूजा को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले। इसमें दोनों ही पक्षों से करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस मामले को लेकर शनिवार की सुबह गांव की काफी महिलाओं ने थाने का घेराव किया। लोगों ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूजा के दौरान शुक्रवार की शाम एक पक्ष के लोगों ने जय भारत नामक युवक की पिटाई कर दिया। बीच बचाव करने गए बस्ती के एक व्यक्ति को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उस समय तो लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन रात 8 बजे के करीब चार पांच लोग रामलाल को पकड़कर बुरी तरह मारने पीटने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चलने लगे। इस घटना में वीरू पुत्र श्रवण, राधेश्याम पुत्र दशरथ, सुनील पुत्र नंदलाल, अनिल पुत्र नंदलाल, गोविंद पुत्र रमेश, संजीव पुत्र राम बृज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना के बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस्ती में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई। इस संबंध में दोनों ही पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी गई है। उधर घटना के दूसरे दिन शनिवार को बस्ती के काफी महिलाएं थाने पर पहुंच गईं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति के घर पर एक बाल्टी से अवैध शराब बरामद होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को बचाने के लिए बरामद शराब को एक खेत में फेंकवा दिया। कहां की आरोपी बड़े पैमाने पर अवैध शराब की धंधा करते हैं फिर भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है। शांत कराते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि गांव में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत है तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। इस संबंध में सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि एक पक्ष के तहरीर पर आरेेपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अवैध शराब कारोबारियों को बचाने का आरेेप लगत है। दूसरा पक्ष भी तहरीर देगा तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें