फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व बाढ़ से प्रभावित 14

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश व बाढ़ से प्रभावित 148 परिवारों को दी आर्थिक सहायता
विज्ञापन

फैजाबाद। रुदौली तहसील क्षेत्र में कई दिनों हो रही मूसलधार बारिश में 30 गांवों में तबाही का मंजर है। बारिश व बाढ़ से प्रभावित 148 परिवारों को विधायक रामचंद्र यादव ने शुक्रवार को तहसील सभागार में राहत राशि के चेक वितरित किए। अपनी और से सभी को तिरपाल भी सौंपे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर प्रशासनिक मदद मुहैया कराई गई। कहा कि जिन गांव का संपर्क बारिश के कारण टूट गया है, वहां पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता से चौबीस घंटे में रास्ता चलने लायक बनाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जिन स्कूलों का पठन-पाठन कार्य बाधित है, उनकी व्यवस्था भी जल्द दुरुस्त कराई जाएगी। उन्होंने अतिवृष्टि व बाढ़ से गिरे हुए मकानों के स्वामियों को मुख्यमंत्री आवास दिलाने की भी बात कही। इस अवसर पर एसडीएम टीपी वर्मा, तहसीलदार शिव प्रसाद, नायब तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें