फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा । थाना क्षेत्र के खाड़र गांव में बुधवार की शाम हाइवा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार लाल बहादुर खरवार (25) की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बुधवार की शाम करीब चार बजे बाइक पर सवार लालबहादुर खरवार पुत्र हूबलाल खरवार और उदित नारायण खरवार निवासी कुलडोमरी थाना अनपरा फफराकुंड की ओर से खाड़र गांव के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से बालू लादकर आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार लाल बहादुर की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही पूरे गांव सहित परिजनों में कोहराम मच गया। हाइवा चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें