फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलबिल में सड़क जाम करने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रविवार की दोपहर जाम लगाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने 15 नामजद एवं सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया था। कई घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया था।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया था। घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुर्धवां-बीजपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया थ। लोग आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से नाराज थे। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा काफिला लग गया था। करीब साढ़े सात घंटे तक लगे जाम को प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स के आश्वासन के बाद खोला गया था। जाम की वीडियोग्राफी म्योरपुर पुलिस ने करवाई थी। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने 15 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस की इस कार्यवाही से लोगों में हड़कंप की स्थिति है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें