फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में रजिस्ट्री कराने को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्य डाकघर राबर्ट्सगंज में मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। पहले रजिस्ट्री करने को लेकर विवाद हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद करने वालों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे मुख्य डाकघर में रजिस्ट्री कराने के लिए लंबी लाइन लगी थी। लाइन में खड़ा एक व्यक्ति निकल कर आगे काउंटर पर पहुंच गया। इसका लाइन में लगा एक युवक ने विरोध किया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इससे डाकघर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि लाइन में खड़े अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस कर्मी पहुंचे तो विवाद करने वाले शांत हो गए। लेकिन जवानों ने विवाद करने वालों को चिन्हित कर उन्हें पुलिस चौकी ले गए। यहां दोनों पक्ष के घरवाले भी पहुंच गए। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए व्यक्ति अगर सुलह समझौता कर लेंगे तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें