घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के देवरीकाठ गांव में शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। रीता (40) ने शुक्रवार को भोर में घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। महिला उल्टी करते-करते अचेत हो गई। जब परिजनों की उस पर निगाह पड़ी तो उन लोगों ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान सीएचसी में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को बगैर कोई सूचना दिए परिजन शव लेकर घर चले गए।