मेंहनगर। थाना क्षेत्र के रायपुर पट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ की डाल से दबकर युवक की मौत हो गई। गांव के लोग पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। मृत युवक मंजय राम (30) पुत्र स्व. नवमी राम तरवां थाना क्षेत्र के बासगांव का निवासी था। वह अपने कुछ अन्य मित्रों के साथ शुक्रवार की सुबह रायपुर पट्टी गांव में पीपल का पेड़ काट रहा था। इस दौरान अन्य मजदूर पेड़ काट रहे थे। जबकि मंजय मंदिर पर चढ़कर रस्सी से डाल खिंच रहा था। इस दौरान एक डाल उसके ऊपर गिरी और वह दबकर घायल हो गया। लोग जब तक मंजय को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश लेकर सिंहपुर पुलिस चौकी पर लेकर चली गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग पहुंच गए और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस सभी को समझा-बुझाकर किसी तरह से शांत कराई। मंजय तीन भाईयों में छोटा था।