फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से अधेड़ को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के बैडाड़ गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से जयमंगल राम (55) को पीट कर अधमरा कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब दस बजे पट्टीदारों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल जयमंगल राम (55) ने बताया कि रिश्ते में लगने वाले भतीजों ने उनकी पिटाई की है। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो पिटाई करने वाले फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घरवाले उन्हें राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी क्लिीनिक ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उन्हें राजकीय अस्पताल भेज दिया। सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि मारपीट में जयमंगलराम के घायल होने की सूचना मिली है। करमा थाने को हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें