फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति समेत चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बिरधी के प्रधानपति विनोद सिंह समेत चार के खिलाफ धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने पट़्टे की भूमि पर बने मकान को गिरा दिया।
विज्ञापन

बिरधी गांव निवासी वादी रामेश्वर सिंह का आरोप है कि उसने अपने पट्टे की भूमि पर कच्चा मकान बनवाया था। कुछ दिनों पूर्व गांव के प्रधान पति समेत चार लोगों ने उसके मकान को गिरा दिया। मना करने पर विपक्षीगण गाली देते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर प्रधानपति विनोद सिंह, राजेश, राजाराम और कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें