सोनभद्र। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार की रात राबर्ट्सगंज कोतवाली के लोढ़ी गांव में स्थित खनिज चेकपोस्ट पर सदर एसडीएम विशाल यादव के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों की जांच हुई। एसडीएम ने बताया कि जांच के दौरान बालू-गिट्टी लदे 13 ट्रकों को पकड़ कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि खनिज और परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। चेकिंग के दौरान खान अधिकारी एसके दास, एआरटीओ एसपी सिंह और सीओ धनजंय सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।