आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी डा. विंध्य प्रकाश सिंह ने मंगलवार को बिलरियागंज थाने में चेन छीनने वाले बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि 26 जून की सुबह उनकी पत्नी डा. गरिमा सिंह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध कैतुल गांव में कहीं जा रही थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर गरिमा सिंह के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई राजीव कुमार को सौंपी गई है।