फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ महिला ने लगाई आग, बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सागोबांध। बभनी थाना क्षेत्र के अहीरबुडवा गांव में बुधवार की रात महिला ने तीन वर्षीय बेटे को गोद में बैठाकर मिट्टी का तेल उलेड़कर आग लगा ली। परिवार के लोग मां बेटे को वाराणसी लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि लालता यादव और उसकी पत्नी गीता देवी (25) के बीच रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गीता देवी ने तीन वर्षीय पुत्र आलोक को गोद में लेकर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिवार के लोग गंभीर रूप से जले मां बेटे को लेकर वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही आलोक की मौत हो गई। गीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई हैं। उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बभनी पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें