फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बालू लोड करने गए ट्रकों को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर पांगन नदी का बालू खनन विभाग और पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। बृहस्पतिवार को भी बालू खदान के लिए पांगन नदी पर गए ट्रकों को थाना पुलिस ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को देख वहां अवैध खनन करने वाले फरार हो गए। पांगन नदी से बालू का अवैध खनन और परिवहन जोरों पर हो रहा है। पांगन नदी में छत्तीसगढ़ सीमा में पंचायत से बालू का पट्टा हुआ है। ट्रक बालू ओवरलोड कर यूपी की सीमा में प्रवेश करते हैं। ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से लिंक सडकें गड्ढों में तब्दील होती जा रही हैं। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने पिछले दिनों ट्रकों को रोक दिया था और इसके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। ट्रकें यूपी की सीमा में प्रवेश न कर सकें, इसके लिए पुलिस ने सड़क में खाई खोदवा दिया। इसके बावजूद बालू व्यवसाइयों ने गड्ढे को पटवा कर ट्रकों को नदी में बालू लोड करने के लिए घुसा दिया। इसकी सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार को पुलिस पांगन नदी के गुलरघाट तट पर पहुंच गई। यहां पुलिस ने बालू लोड करने पहुंचे 15 ट्रकों को खदेड़ दिया। पुलिस को देखते ही वहां बालू लोड कराने वाले बालू माफिया भाग निकले। गौरतलब है कि पिछले दिनों खनन और पुलिस विभाग की टीम ने पांगन नदी के तट पर पहुंचकर ओवरलोड बालू वाहनों की जांच की थी। इस दौरान टीम ने पांच ट्रकों को सीज कर दिया था। इसके बावजूद यहां बालू के ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें