फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री के काफिले से हादसा, बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के कोहरवाल गांव के समीप मंगलवार को यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले में शामिल वाहन से मदन जायसवाल (70) घायल हो गए। हादसे के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़ा और मंत्री का काफिला वहां से निकल गया। काफिले में चल रही एंबुलेंस से घायल को सीएचसी वैनी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद गांव के लोग विरोध में उतर पड़े। सूचना पर अस्पताल पहुंचे एएसपी अरूण कुमार दीक्षित और सीओ ने मदन के परिवार वालों को बेहतर उपचार कराने का भरोसा दिलाया। मंगलवार बाद दोपहर तीन बजे राबर्ट्सगंज नगर से मंत्री का काफिला रायपुर की ओर जा रहा था। अभी कोहरवल गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर काफिला पहुंचा ही था कि उसमें शामिल एक वाहन ने सड़क की पटरी से जा रहे बुजुर्ग को धक्का मारते हुए निकल गई। आसपास के लोगों ने मंत्री के काफिले में चल रही एंबुलेंस से घायल को सीएचसी भेजने के साथ ही उसके घरवालों को जानकारी दी। उधर अस्पताल में कुछ लोगों ने धक्का मारने वाले वाहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित और सीओ विवेकानंद तिवारी ने घायल के परिजनों को आश्वासन दिया कि वे लोग तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर धक्का मारने वाले वाहन को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी के आश्वासन पर लोग शांत हो गए।एससपी ने कहा कि घायल के घरवाले तहरीर देंगे तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें