फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत-प्रेत को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम भूत-प्रेत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक महिला ने सौ नंबर पर सूचना दे दी कि एक व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। यहां पुलिस ने पूछताछ की तो बलात्कार की सूचना झूठी निकली। शाम करीब सात बजे भूत-प्रेत को लेकर कुछ महिलाओं में गाली-गलौज शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के पुरुषों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष की एक महिला ने सौ नंबर पर फोन कर सूचना दे दी कि उसके पड़ोस का रहने वाला एक व्यक्ति उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। घटना की शिकायत करने पर आरोपी के घरवाले उसके घरवालों के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता चला कि दुष्कर्म की सूचना गलत है। इसके बाद दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को कोतवाली ले गई। पुलिस ने बताया कि भूत-प्रेत को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पूछताछ करने पर महिला ने झूठी दुष्कर्म की सूचना देेने की बात स्वीकार भी की है। समाचार लिखे जाने तक हिरासत में लिए गए लोग आपस में सुलह समझौते की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें