फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर भाग निकले दो संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार की रात चोरों को पकड़ने के लिए जिले में अभियान चलाया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने संदिग्ध तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस को चकमा देकर दो युवक भाग निकले। फरार युवकों की तलाश की जा रही है। बतादें कि चोरों को पकड़ने के लिए कोतवाल सीपी पांडेय, एसएसआई शमशेर यादव समेत अन्य कई दारोगाओं ने अलग-अलग राबर्ट्र्सगंज के अंबेडकर नगर, न्यू कालोनी, रेलवे स्टेशन, तियरा, बढ़ौली, कम्हारी समेत अन्य गांवों में छापेमारी की। इसकी मानिटरिंग सिटी सीओ राहुल मिश्रा कर रहे थे। छापेमारी के दौरान तियरा गांव से पुलिस ने संदिग्ध तीन युवकों को रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उधर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने अंधेरे में खड़े युवकों को बुलाया तो वे यूकेलिप्टस प्लांट की तरफ भागने लगे। अंधेरे में पुलिस कर्मियों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया। लेकिन वे फरार हो गए। उधर शाहगंज थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष अमित सिंह, करमा थाना क्षेत्र में राकेश राय, घोरावल कोतवाली क्षेत्र में कोतवाल आशीष सिंह की अगुवाई में कई जगहों पर दबिश दी गई। लेकिन कोई नहीं मिला। इसी तरह से अन्य थाना क्षेत्रों में भी छापेमारी की गई। सीओ राहुल मिश्रा ने कहा कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें