फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर से 43 हजार नकद, सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में बुधवार रात अधिवक्ता के घर में घुसकर चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपये का माल चोरी किए जाने से हड़कंप मच गया। वह 43 हजार रुपये नगदी के साथ तीन मोबाइल उठा ले गए। मिझुन निवासी गोविंद नारायण झा पेशे से अधिवक्ता हैं और घोरावल तहसील मुख्यालय के बगल में खुटहा में घर बनवाकर रहते हैं। बच्चों की पढ़ाई के कारण परिवार के लोग वाराणसी रहते हैं और उनकी पत्नी भी इन दिनों वाराणसी गईं हुई हैं। गोविंद नारायण झा के मुताबिक बुधवार को भोजन के बाद रात करीब 10:30 बजे वह घर के बरामदे में सो गए। इसी बीच घर की चहारदीवारी फांदकर चोर घर में घुस गए। रात करीब एक बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि बरामदे में रखा उनका मोबाइल वहां से गायब था। चोरी का शक होने पर वे घर के अंदर गए तो एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे के अंदर गए तो वहां रखे दो अन्य मोबाइल भी गायब था। पैंट की जेब में रखे पर्स से भी करीब 8000 रुपये गायब है और पर्स कमरे में ही पड़ा मिला। इसके अलावा फाइलों में रखा 35 हजार रुपये भी गायब मिला। इस संबंध में पीड़ित अधिवक्ता गोविंद नारायण झा ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें