रतनपुरा। स्थानीय ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार धूसिया पर जान लेवा हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में प्रमुख की तहरीर पर पुलिस ने मेउड़ी गांव निवासी और पडोस के मुहम्मदपुर बरहिया से बीडीसी मतलूब अंसारी सहित दो अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध धारा 307 ,504 और 506 तथा एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार केे बाद डाक्टरों ने प्रमुख के सिर में आई गंभीर चोटों को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। प्रमुख को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को उनकी कई जांच कराई गई।प्रमुख के परिवार वालों के अनुसार चिकित्सकों की सलाह पर अभी शुक्रवार को भी कई जांच कराई जाएगी।