फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घास काटने गई महिला की हत्या, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के खेतकटवा गांव में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घास काटने गई रसोइया हीरामोती (42) की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस शव को पीएम के लिए ले जाने की कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीण सदर विधायक, डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे सीओ ओबरा डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई। सीओ ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोन की रहने वाली हीरामोती प्राथमिक विद्यालय कोन में रसोइया के पद पर तैनात थी। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर से पांच सौ मीटर दूरी पर खेतकटवा गांव में घास काटने के लिए गई। शाम करीब चार बजे ग्रामीण देवी मंदिर पर अबीर चढ़ाने के लिए गए तो खेत में एक महिला को घायलवस्था में देखा। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त हीरामोती के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से प्रहार देख मृतका के परिवार वालों के साथ ही ग्रामीणों ने शव ले जाने से रोक दिया। उनका आरोप था कि हत्या कर शव फेंका गया है। वे आरोपियों को गिरफ्तार करने और मौके पर सदर विधायक, डीएम, एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने अविलंब घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने और अपनी तरफ से मृतका के परिजनों को दाह संस्कार करने के लिए दस हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के साथ जिला प्रशासन की ओर से भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मृतका के अनाथ बेटे राजू को जिले के किसी निजी फैक्ट्री में नौकरी दिलाने की भी बात कहीं तब जाकर नाराज लोगों का गुस्सा शांत हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों की सुपुर्दगी में दे दी। सीओ ने बताया कि राजू की तहरीर पर कोन के ही अजीत गुप्ता और विकास गुप्ता पुत्रगण देवेंद्र साव के खिलाफ हत्या व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें