फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंडिकेट बनाकर बालू के अवैध खनन, परिवहन का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (चोपन)। पुलिस ने रविवार को श्यामा लाज से अमेठी और चंदौली जिले के दो व्यक्तियों को मध्यप्रदेश से जारी खनन परमिट के साथ गिरफ्तार किया। जबकि एक व्यक्ति फरार है। पुलिस ने खुलासा किया कि एमपी से जारी परमिट पर जनपद में बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। पकड़े गए व्यक्तियों के पास से एमपी की 20 पन्ना परमिट, 1400 रुपये नकद और एक कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

सोनभद्र में बालू का अवैध खनन जोरों पर हो रहा है। कुछ लोग शनिवार की रात चोपन नगर के श्याम लाज में ठहरे हुए थे और मध्य प्रदेश की परमिट सस्ते दामों में बेच रहे थे। इसकी जानकारी खनन से जुड़े कुछ व्यापारियों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना चोपन थाना को दी। इस पर एक सिपाही लॉज मेें पहुंचा और वहां से एक कार की चाभी और एक बैग लेकर लौट आया। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना जिलाधिकारी पीके उपाध्याय को भी दे दी। इस पर डीएम ने चोपन इंस्पेक्टर को कार्रवाई का निर्देश दिया। जिस पर पुलिस ने मध्य प्रदेश का परमिट लाकर सोनभद्र में बेचने वालों को गिरफ्तार कर लिया। चोपन इंस्पेक्टर शैलेश राय ने बताया कि इस मामले में संतोष दुबे पुत्र सूरज प्रसाद दुबे निवासी ग्राम कटनिया बबुरी चंदौली और दान बहादुर यादव पुत्र गुरुदीन यादव निवासी अमेठी जिवरपुर को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 20 पन्ने की परमिट, 1400 रुपये और एक एक्सेंट कार बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 468, 471, 419, 420 के तहत केस दर्ज किया गया है और उनका चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के बैढन जिला सिंगरौली से परमिट लाकर यहां पर बेचते थे। इस कार्य में सिंदुरिया गांव निवासी महेंद्र पाठक ऊर्फ फेंटा पाठक सहयोग करता था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि खनन माफिया सोन नदी के विभिन्न स्थानों से बालू खनन कर मध्य प्रदेश की परमिट लगाकर भारी पैमाने पर ट्रकों की लोडिंग कराकर परिवहन करते थे। इस खेल में कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें