फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.75 लाख की चोरी

Mon, 19 Jun 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिरसोती ग्राम पंचायत के नकटू स्थित पेट्रोल पंप के कार्यालय से रविवार की रात चोरों ने खिड़की उखाड़कर 2,75,600 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक यहां एक कच्चा कमरा बनाकर पेट्रोल पंप का कार्यालय खोला गया है। रोज की भांति रविवार की रात कर्मी कार्यालय बंद कर सोने चले गए। सुबह देखा तो काउंटर में रखा दो लाख पचहत्तर हजार छह सौ रुपये गायब थे।


पेट्रोल पंप कर्मियों के मुताबिक चोर पीछे की खिड़की उखाड़कर अंदर घुसे और काउंटर का लाक तोड़कर रुपये उठा ले गए। पुलिस जहां इसे किसी जान-पहचान की करतूत मान रही है।  वहीं  पेट्रोल  पंप  संचालक विनय  अग्रवाल  भी  पंप के  किसी कर्मी  के  संलिप्त होने का संदेह जता रहे हैं। पुलिस का कहना था कि हर पहलू से मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें