सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र में अमौली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। जबकि कई फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए दोनों युवक आपस में मौसेरे भाई है। दोनों सुलह समझौते की बात कर रहे है। सुलह न होने पर दोनों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया जाएगा।