फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के महुुवी गांव में मामूली विवाद में शुक्रवार करीब सात बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस दोनो पक्षों से 6 लोग पर केस दर्ज कर लिया है। सुशीला देवी व सतेंद्र कुमार के बीच महुवी पुल पर किसी बात को लेकर कहां सुनी होने लगी इसे लेकर दोनों पक्षो में लाठी डंडे चलने लगे। इसमें सुशीला देवी व उसका बेटा रमेश तो दूसरे पक्ष से सतेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। इस मामले में सुशीला देवी के तहरीर पर सतेन्द्र कुमार ,भगवानी देवी ,जितेन्द्र कुमार तो सतेंद्र कुमार के तहरीर पर रमेश, उमेश और सीमा देवी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें