सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले मेें फरार चल रहा 10 हजार का इनामी बदमाश आनंद को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक जनवरी माह में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला आनंद अपने गांव की एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन उसका पता नहीं चला। तत्कालीन थानाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट पर एसपी किरीट राठोड ने अभियुक्त के ऊपर 10 हजार का इनामी घोषित कर दिया। रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे पकरहट पुल के पास गश्त पर निकले थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सदर सीओ अभिनव यादव ने बताया कि पकड़े गए इनामी आरोपी आनंद से पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर दिया गया।