अनपरा। एनसीएल कृष्णशिला और निगाही परियोजना की मेडिकल टीमों ने चिकित्सा शिविरों में 570 ग्रामीणों का मेडिकल चेक अप कर दवाइयां प्रदान की। कृष्णशिला परियोजना की चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजुला व डी सिंह ने मेडिकल टीम में शामिल सुधांशु एवं कृष्ण बिहारी के साथ मिलकर पिपरी ग्राम-पंचायत के सोनवानी गांव में 125 ग्रामीणों का स्वास्थ परीक्षण किया और उन्हें संबन्धित बीमारी को दूर करने की सलाह एवं दवाइयां दीं। कैंप में आए बुजुर्गों को पौष्टिक आहार भी दिया गया। प्रधान सरदार मान सिंह ने गांव में चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कृष्णशिला परियोजना व चिकित्सा टीमों का आभार जताया। इसी क्रम में निगाही क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी पासवान ने शुक्रवार को मधुरा गांव में और क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ बी कुजूर एवं डॉ. एस मुखर्जी ने बुधवार को हरदी गांव में अपनी-अपनी मेडिकल टीमों के साथ मेडिकल कैंप लगाए। दोनों शिविरों में आए ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यकतानुसार दवाइयां दी गईं। इस दौरान 70 गर्भवती महिलाओं को उनके अच्छे पोषण के लिए गुड़ एवं चना भी प्रदान किया गया। शिविर में आए 50 कुपोषित बच्चों को जूनियर हॉर्लिक्स, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन टॉनिक, प्रोटीन पाउडर भी दिए गए। दोनों स्वास्थ्य शिविरों मे महिलाओं एवं बच्चों सहित 320 ग्रामीण लाभान्वित हुए। मधुरा गांव में लगाए गए मेडिकल कैंप में 25 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित पाए गये। जिनके इलाज के लिए उन्हें विशेष लोशन एवं दवाइयां दी गईं।