अनपरा। अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। बांसी गांव निवासी राहुल (20) पर एक मार्च को पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगा था। घटना की जानकारी मिलते ही बीना पुलिस ने बालिका के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।