बीजपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति ने मंगलवार को स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गाजीपुर निवासी 22 वर्षीय अरुण उर्फ राजन पुत्र लालजी 11 जनवरी को बहला फुसला कर भगा ले गया था। काफी खोजबीन करने के उपरांत किशोरी का पता चलने पर उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सेवकामोड के पास आरोपी युवक किशोरी के साथ खड़ा है और भागने की फिराक में है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक का जहां चालान कर दिया वहीं किशोरी को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है।