फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता को पीटा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद-मारपीट में पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया। पहला मामला धनावल गांव का है। धनावल निवासी चंद्रपति (45) बुधवार सुबह अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। बेटे सुभाष ने उसे मना किया तो वह उससे भी उलझ गया। इससे खफा सुभाष ने अपने पिता चंद्रपति को पीट दिया। सीएचसी में उसका उपचार कराया गया। पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों को गिरफ़्तार कर चालान कर दिया। दूसरा मामला घोरावल कस्बे का है। कस्बा निवासी सुधीर कुमार और उसके भाई विजय पारिवारिक विवाद को लेकर आपस में मारपीट कर लिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा मामला शिवद्वार का है।टैंकर से पानी भरने के दौरान शिवद्वार निवासी भगवानदास और सुरेंद्र कुमार के बीच मारपीट हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चौथा मामला शिल्पी गांव में भूतप्रेत के विवाद से जुड़ा हुआ है। शिल्पी गांव निवासी पिंटू और बच्चालाल भूत-प्रेत के विवाद को लेकर उलझ गए और मारपीट कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले ले लिया। पकड़े गए सभी आठ लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें