फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला की जंगल मे लटकती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के निगाई गांव से तीन सप्ताह पूर्व लापता महिला की लाश बुधवार की दोपहर गइयाबथान जंगल में पेड़ से लटकती पाई गई। साड़ी के फंदे से लटकती लाश को देखते हुए खुदकुशी की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गत सात मई को निगाई निवासी दुर्गा सिंह ने अपनी पुत्री बुधराजी देवी(32) के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि उनकी पुत्री मंदबुद्धि है और अचानक से लापता हो गई है। 2006 में उसकी शादी ओबरा इलाके के पनारी में हुई थी लेकिन लंबे समय से वह मायके में ही रह रही थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। वहीं दुर्गा भी लड़की के ससुराल और रिश्तेदारों के यहां जाकर बेटी को ढूंढने में लगे हुए थे। बुधवार को निगाई गांव की ही कुछ लोग तेंदू पत्ता की तुड़ाई के लिए गया गइयाबथान के जंगल मे गए तो देखा कि वहां बुधराजी की लाश साड़ी के फंदे में पेड़ से लटक रही है। प्रधान सिकंदर प्रसाद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने शव की शिनाख्त बुधराजी देवी के रूप में की। लाश का कुछ हिस्सा जंगली जानवर खा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें