फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदसलूकी पर रोकी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर(सोनभद्र)। शुक्रवार देर रात यूपी रोडवेज की एक बस में सवार हो रही महिला ने कंडक्टर पर बदसलूकी का आरोप लगा कर हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद जुटे लोगों ने बस को रोक दिया। सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस बस को चालक कंडक्टर सहित थाने ले गई तब जाकर मामला शांत हुआ। बताते है कि थाना क्षेत्र के चंदुआर गांव की एक महिला परिवार के साथ मेला घुमने आई थी। रात दस बजे के बाद पीडब्ल्यूडी मोड़ पर वह रोडवेज की बस में चढ़ी उसी वक्त कंडक्टर से किसी बात को लेकर तकरार हो गई। महिला का आरोप था कि कंडक्टर ने उसके साथ बदसलूकी किया। इसी के बाद जमा हुए लोगों ने बस को रोक दिया। सूचना पर पुलिस बस सहित चालक व कंडक्टर को थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता के बाद बस व कंडक्टर को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें