कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले गौरही गांव में लाठी डंडे से महिला सहित चार की पिटाई के मामले में मंगलवार को बंशलाल की तहरीर पर सगे दो भाई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने बंशलाल को पीट दिया। बंशराज को बचाने के लिए उसका भाई श्यामसुंदर और भाभी मंजू देवी गई तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। जिला अस्पताल में घायलों ने उपचार कराया। पीड़ित की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले पिंटू, किशन, बाबूनंदन और अमरजीत के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।