फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी ने दंपती को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव के समीप गुरुवार को अनियंत्रित एक सफारी ने दंपती को धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने राजकुमार (40) और उसकी पत्नी रामकली (38) को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय राजकुमार की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे जिला अस्पताल से दवा लेकर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसौटी गांव निवासी राजकुमार अपनी पत्नी रामकली के साथ पैदल राजमार्ग पर आटो पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी वक्त चोपन की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक सफारी दंपती को धक्का मारते हुए राबर्ट्सगंज की ओर निकल गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। डॉक्टरों ने राजकुमार के सिर में अत्याधिक चोंट लगने की बात कहते हुए उसे रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में ही राजकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें