फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो युवकों को चाकू मारा, एक की मौत

Thu, 29 Jun 2017 10:16 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन से महज चंद कदम दूर दो युवकों पर तीन बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर दो व्यक्ति दौड़े तो बदमाशों ने एक और को चाकू मार दिया। थोड़ी देर में ही आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


दो गंभीर रूप से घायल युवकों को अयोध्या स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बुधवार देर रात हुई वारदात से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस इस घटना की मुख्य वजह रंजिश मान रही है।

बालापुर गांव के इब्राहिमपुर मजरे में रहने वाले सुनील यादव (21) पट्टीदार आकाश यादव (22) के साथ बुधवार रात 11 बजे अयोध्या की तरफ से बाइक से घर आ रहे थे। तभी कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन के पास दो बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने सुनील की बाइक को ओवरटेक किया और गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन


सुनील यादव व उसका पट्टीदार आकाश जब तक कुछ समझते, तब तक बाइक पर सवार होकर तीनों बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे। शोरशराबे पर पास में दुकान के बाहर सो रहे देवीप्रसाद गुप्ता व प्यारेलाल उठ गए।

दोनों बीचबचाव करने लगे। एक बदमाश ने देवीप्रसाद पर चाकू से हमला कर दिया, जो उनके बाएं हाथ में लगा। हमले में सुनील और आकाश बुरी तरह लहूलुहान हो गए। इतने में आसपास के लोग जब तक दौड़कर मौके पर पहुंचते तब तक एक तीनों बदमाश भाग निकले।

लोगों ने देखा तो आकाश और सुनील चाकुओं के हमले में गंभीर रूप से लहूलुहान पड़े थे। पुलिस सुनील और आकाश को अयोध्या स्थित श्रीराम हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश का इलाज अयोध्या में चल रहा है। गुरुवार सुबह होते ही यह घटना आग की तरह चारों ओर फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें