फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से दब कर महिला की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवली मझौली गांव में शनिवार की सांय अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर नहर में कूद गया। ट्रैक्टर से दबकर तारा (50) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी होने पर पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबी महिला को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। शाम करीब चार बजे तारा देवी किसी काम से नहर में गई थी। क्योंकि नहर में पानी नहीं है। उसी वक्त अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर नहर में कूद गया, जिससे महिला उसके नीचे दब गई। घटना के बाद चालक भाग निकला। उधर, हादसे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से कोतवाल आशीष सिंह ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर के नीचे दबी महिला को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव का कब्जे में लेकर पीएम को ले गई। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें