फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के डाला के झपरहवा टोला में बुधवार को संदिग्ध हाल में बांस से फंदे के सहारे लटके इस्लाम (58) का शव मिला। झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर निवासी इस्लाम खां सपरिवार डाला के झपरहवा टोला में रह कर मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह इस्लाम का उसके घर के बाहर फंदे से शव लटकता मिला। पत्नी जयबू निशा ने बताया मंगलवार कि रात्रि 12 बजे तक उसके पति जाग रहे थे। भोर में चार बजे उसकी नींद खुली तो पति घर में नहीं थे। मकान से बाहर निकली तो देखा कि पति ऊंचे बांस से रस्सी के फंदे में लटके हुए हैं। पत्नी ने बताया कुछ दिनों से उसके पति आर्थिक तंगी के कारण परेशान चल रहे थे। उधर जानकारी होने पर चौकी पुलिस पहुंच गई। ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच में सर्वप्रथम फंदा लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें