फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बड़ेर से लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के झिल्ली महुआ गांव में मंगलवार की सुबह कुसुम (14) पुत्री रूपचंद का शव मंगलवार सुबह उसके ही घर में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना के दौरान उसके घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन

दोपहर में पिता के घर लौटने पर उसकी मौत की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। झिल्लीमहुआ निवासी रुपचंद की पुत्री सुषमा ने मंगलवार की सुबह किसी बात से क्षुब्ध होकर दुपट्टे के सहारे घर के अंदर बडेर में फांसी लगा कर मौत को गले लगा दिया। उस समय घर पर कोई नही था। उसके साथ उसकी बहन का आठ वर्षीय लडका था। सुषमा के पिता रूपचंद बीजपुर एनटीपीसी में संविदा मजदूर का काम करते हैं। जब वह काम से दोपहर करीब दो बजे घर वापस आये तो बेटी को बड़ेर से लटका पाया। उन्होंने मामले की सूचना बभनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटकते शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। सुषमा ने फांसी क्यों लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें