फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस और ट्रक में टक्कर, पांच लोग घायल

विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई सीआरपीएफ की बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


स्वारघाट (बिलासपुर) मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्वारघाट आरटीओ बैरियर के समीप एचआरटीसी हिम गौरव बस और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर में बस और ट्रक चालक समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। घटना के बाद हाईवे पर जाम भी लग गया था जिसे खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार दोपहर के समय एचआरटीसी बस (एचपी63डी-0395) मनाली से दिल्ली जा रही थी जिसमें करीब 16 लोग सवार होकर चंडीगढ़ और दिल्ली जा रहे थे। जब उक्त बस आरटीओ बैरियर के पास से गुजर रही थी तो सामने से कीरतपुर की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर (एचपी11-3121) से टक्कर हो गई। गनीमत रही कि उक्त सड़क दुर्घटना में बस का फ्रंट का शीशा टूट कर सड़क पर बिखर गया वरना ज्यादा लोग घायल हो जाते। जबकि बस और ट्रक को आमने-सामने टक्कर से क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह दुर्घटना बस चालक के नियंत्रण खोने से हुई है। बताया जा रहा है कि बस चालक ने ब्रेक लगाने की उस स्थान पर काफी कोशिश भी की, लेकिन बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई है। दुर्घटना वाले स्थान पर बस के टायर की रगड़ के निशान देखे जा सकते हैं।
बस चालक शक्ति सिंह (32) निवासी टूडवीं डाकघर तेंथा कुठेडा जिला बिलासपुर के दाईं बाजू में गंभीर चोटें लगी हैं। जबकि ट्रक चालक कुलविंद्र सिंह (43) निवासी गांव बरुआल डाकघर मिसेवाल कीरतपुर साहिब पंजाब के टांग व बाजू में मामूली चोटें आई हैं। बस में सवार कृष्णा देवी (65) पत्नी किशन सिंह निवासी जेल रोड मंडी, ज्ञान चंद ठाकुर (52) पुत्र परसराम निवासी पराहु डाकघर बलघाड़ झंडूता व परमजीत कौर (30) निवासी चंद्रपुर, अंबाला, हरियाणा को मामूली चोटें आई हैं। स्वारघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस थाना स्वारघाट के एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर राहत व बचाव कार्य किया है। पुलिस घटना की जांच और आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो जाने से मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें