फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित जीप पलटी चार महिलायें गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। झिंगुरदह स्थित प्राचीन पहाड़ी वाले हनुमान मंदिर पर दर्शन-पूजन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की जीप शुक्रवार की सुबह पलट गयी जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग जहां घायल हो गये वहीं चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी जिन्हें पुलिस ने नेहरू चिकित्सालय जयंत में भर्ती कराया । घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

खडिय़ा राजा परसवार निवासी एक परिवार के लोग मन्नत पूरा होने पर शुक्रवार को झिंगुरदह हनुमान मंदिर पर वाहन से दर्शन-पूजन व प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे थे। मंदिर जाने वाले मार्ग पर जब वाहन गुजरने लगा तो वाहन चढ़ाई पर पीछे की ओर ढुलकने लगा, जिससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल (36) वर्षींय कलावती देवी पत्नी उदय प्रताप, (34) वर्षीय आरती देवी पत्नी जगजीवन, (55) वर्षीय किस्मत देवी पत्नी रामनिवास, (36) वर्षींय पुष्पा देवी पत्नी विजय को उपचार हेतु नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें