फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में एक से पूछताछ, ग्रामीणों के अनुरोध पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव से दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर को झांसा देकर ले जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को गांव के ही अमरेश नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोपहर साढ़े तीन बजे कोतवाली पहुंचे कई ग्रामीणों ने अमरेश को निर्दोष बताया। ग्रामीणों के अनुरोध पर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना था कि आगे जरूरत पड़ी तो उसे फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिरधी गांव निवासी संदीप कुमार सिंह ने शनिवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि वह वह देवरी गांव के ही निवासी अपने रिश्तेदार संजय सिंह के यहां न्यू हालैंड ट्रैक्टर खड़ा करते थे। गुरुवार की अलसुबह पांच बजे एक अज्ञात व्यक्ति संजय की मां से धोखे से चाभी लेकर ट्रैक्टर ले गया। इसकी जानकारी होने पर ट्रैक्टर की काफी खोजबीन की गई, लेकिन वाहन का पता नहीं चला। पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। इसी क्रम में देवरी के अमरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। कांग्रेस नेत्री सोनी गुप्ता की अगुवाई में कोतवाली पहुंचे डेविड, मंगल गुप्ता, पुष्पा, रवि, जयप्रकाश, सुदर्शन, अरूण, कमला, राजेंद्र आदि ग्रामीणों का कहना था कि अमरेश निर्दोष है। वहीं पुलिस का कहना था कि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक इस बारे में कुछ कहना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें