फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने निमार्णाधीन पिलरों को गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में बृहस्पतिवार को मनबढ़ों ने निमार्णाधीन बाउंड्री के पिलरों को गिरा दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो विवाद करने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पाली गांव निवासी पीड़ित रवि शंकर दूबे का कहना है कि 29 मई की रात करीब पौने नौ बजे वह अपने भाई श्रीकांत के साथ निर्माणाधीन बाउंड्री के पिलर की तराई दे रहा था। उसी समय पड़ोस के रहने वाले चार लोगों ने साजिश के तहत उसके भाई को पीटने लगे। एक युवक ने लोहे की राड से सिर और कंधे पर वार कर दिया, जिससे उसके भाई का सर फट गया और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। भाई को बचाने के लिए वह गया तो एक युवक ने उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया। खुद को बचाने के चक्कर मेें चाकू उसके हाथ पर लग गई। दोबारा शुक्रवार की सुबह विपक्षीगणों ने पिलर को तोड़ दिया, जिससे हजारों की क्षति हुई। इसकी सूचना मिलने पर सौ नंबर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों की खोजबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें