फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला युवती का शव,हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिनगर। विंध्यनगर थाने के जयंत पुलिस चौकी इलाके में स्थित एक नाले में शुक्रवार सुबह युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

एनसीएल जयंत के आवासीय परिसर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के पास मौजूद नाले में राहगीरों ने सुबह करीब 20 वर्षीय युवती का शव देखा। जानकारी के मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके की स्थिति को बारीकी से अध्ययन करने व मौजूद साक्ष्यों को एकत्रित करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए बैढन जिला अस्पताल भिजवा दिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवती के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। इससे घटना हत्या की तरफ इशारा कर रही है। विंध्यनगर के सीएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि पुलिस शिनाख्त का प्रयास करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो असल स्थिति स्पष्ट होगी उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें