फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड ाकघर के पीछे प्लांटेशन में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पास लगे प्लांटेशन में बृहस्पतिवार को विशाल (25) पुत्र खाराम का शव मिला। उसके शव के पास से सल्फास की गोलियां भी मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे लोगों ने डाकघर के पीछे स्थित प्लांटेशन में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी होने पर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी देर तक मृतक की पहचान कराई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसी बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शव के पास ही सल्फास की गोली भी पायी गई। इससे यह आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक ने विषाक्त पदार्थ खा कर आत्महत्या कर लिया है। उधर अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना जब ओबरा में मिली तो ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम विशाल पुत्र सखाराम निवासी सेक्टर एक ओबरा है। बताया जा रहा है कि इसकी पहले भी वह ओबरा डैम में दो बार कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। मामले की जानकारी मिलने पर युवक के परिवार वाले थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें