फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक के कार्यालय से स्कार्पियो चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर की पुलिसिंग को धता बताते हुए चारों ने विधायक की सवारी गाड़ी चुरा ली। सदर विधायक भूपेश चौबे जिस वाहन से चलते थे उसे उनके कैंप कार्यालय से रविवार रात चोरों ने चुरा लिया। एएसपी अरुण कुमार दीक्षित, सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वाहन स्वामी मानस तिवारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया। शक के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली के बिचपई गांव निवासी मानस तिवारी के स्कार्पियो यूपी 64 एसी 9797 से विधायक भूपेश चौबे चलते थे। रविवार की रात उरमौरा में राजमार्ग के किनारे स्थित सदर विधायक के कार्यालय के बाहर करीब 12 बजे स्कार्पियो वाहन खड़ा कर चालक महादेव यादव सोने चला गया। रविवार की अलसुबह जब वह बाहर निकला तो स्कार्पियो नहीं दिखी। चालक ने तत्काल वाहन स्वामी और विधायक को स्कार्पियो चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचे विधायक ने चालक से पूछताछ के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। एएसपी, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, कोतवाल भारत भूषण तिवारी ने मौके पर पहुंच कर चालक से पूछताछ की। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि बिचपई गांव निवासी वाहन स्वामी मानस तिवारी की तहरीर पर अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिछले दिनों चोरी की स्कार्पियो, बोलेरो के साथ पकड़े गए चोरों से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चोरों को पकड़ने के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें