फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदपुर में उल्टी-दस्त से 15 लोग बीमार

Thu, 29 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर ग्राम पंचायत के गोविंदपुर गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ गया है। 15 लोगों को मंगलवार की शाम आश्रम चिकित्सालय में  भर्ती कराया गया है। इसमें एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। ग्रामीणों ने तत्काल गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन



म्योरपुर के गोविंदपुर गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ितों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। इससे पीड़ित एक ही परिवार के शर्मा (60) पुत्र नांहक, रजवंती(55) पत्नी शर्मा, राजू (29) पुत्र शर्मा, मधु (35) पत्नी रमेश, रीना (25) पत्नी राजू, लव (04) व कुश (04) पुत्रगण राजू  और रामचंद्र (40) पुत्र शोभई, प्रभा देवी(35) पत्नी रामचंद्र, पूनम (18) पुत्री रामचंद्र, लवली(16) पुत्री रामचंद्र, राधा (03) पुत्री जगरनाथ, विजय कुमार (31) पुत्र कपूर, लीलावती (35) पत्नी कांता, सविता (28) पत्नी दिनेश को मंगलवार की शाम दवा-इलाज के लिए वनवासी सेवा आश्रम के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


उल्टी दस्त से पीड़ित गोविंदपुर गांव में एक दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गई थी। टीम ने लोगों को दवा बांट कर आवश्यक सुझाव दिए थे।


ग्रामीणों ने प्रभावित गांव में रोजाना स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है। आश्रम की चिकित्सक डॉक्टर विभा प्रेम ने कहा कि    सभी दूषित भोजन या जल के सेवन से प्रभावित हैं। उधर म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि उनको उल्टी-दस्त की जानकारी है टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें