फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से ट्रक का शीशा, हेडलाइट तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में शनिवार की रात स्कार्पियो व जीप सवार युवकों और गिट्टी लदे ट्रक के चालक में विवाद हो गया। मनबढ़ युवकों ने लाठी-डंडे से ट्रक के आगे का दोनों शीशा, हेडलाइट तोड़ दिया। चालक ने भाग कर अपनी जान बचाई। ट्रक मालिक के पहुंचने से पहले तोड़फोड़ करने वाले युवक फरार हो गए। राबर्ट्सगंज निवासी ट्रक मालिक कमलेश के मुताबिक रात करीब 12 बजे डाला की तरफ से गिट्टी लोड कर उनका ट्रक वाराणसी की तरफ जा रहा था। अभी मारकुंडी घाटी में नए सड़क से दूसरे मोड़ से कुछ आगे ट्रक पहुंचा था कि पीछे से स्कार्पियो और जीप ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक दिया। उक्त दोनों चार पहिया वाहनों से सात-आठ युवकों ने उतर कर ट्रक चालक बबलू को गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद कुछ युवकों ने लाठी-डंडे से ट्रक के आगे का दोनों शीशा, हेडलाइट तोड़ दिया। चालक ने भाग कर कुछ दूरी पर जाकर मोबाइल से उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जब वह ट्रक के पास पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने से पहले तोड़फोड़ करने वाले चले गए। तोड़फोड़ के दौरान कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया था। कमलेश ने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले कुछ लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। उनके खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें