फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में उतराया मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। पुलिस चौकी क्षेत्र के चंदुआर से गुजरी नदी में मंगलवार की दोपहर गांव के ही रवि चंद्र विश्वकर्मा का 15 वर्षीय पुत्र हिमांशु का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। परिवारीजनों के मुताबिक सोमवार की शाम हिमांशु शौच जाने की बात कहकर नदी की तरफ निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। पूरी रात खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। दोपहर में कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए नदी की तरफ गए तो वहां शव उतराया देख सन्न रह गए। मामले की जानकारी गांव वालों को दी गई तो शव की शिनाख्त हिमांशु के रूप में की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें