फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में हुई थी शादी, आजमगढ़ में हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। आजमगढ़ जिला के अतरौलिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मंदहा निवासी स्वामी यादव (21) की मौत हो गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली निवासी सुरेश यादव (30) घायल हो गया। मंदहा का स्वामी यादव पुत्र रामविलास यादव आजमगढ़ में दस चक्का ट्रक में खलासी का काम करता है। उसी के साथ अमौली निवासी सुरेश यादव पुत्र लालवर्ती यादव उस ट्रक का ड्राइवर है। गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्रक में कोई खराबी आ गई। ट्रक को खड़ा कर स्वामी यादव व सुरेश यादव ट्रक के नीचे घुसकर तकनीकी कमियों को दुरुस्त करने लगे। इसी दौरान एक अन्य ट्रक ने उस ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में स्वामी यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को आजमगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। स्वामी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मंदहा के ग्राम प्रधान रामधनी पाल ने बताया कि मृतक स्वामी यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। स्वामी और उसके बड़े भाई मनोहर की जून महीने में शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें