फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कोड पूछकर खाते से उड़ाए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। धनौरा गांव की रेनू पांडेय से बुधवार को दोपहर तीन बजे बैंक का अधिकारी बताकर एटीएम कोड पूछकर खाते से 25 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता धनौरा गांव निवासी निरंकार मिश्र ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

दुद्धी बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताकर बुधवार को दोपहर तीन बजे एटीएम कोड पूछ लिया। जैसे ही पीड़िता ने एटीएम कोड बताया उसके बैंक खाते से दो बार में 25 हजार रुपये कटने का मोबाइल पर मैसज आया। इसके बाद पीड़िता ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा पहुंच कर घटना की शिकायत बैंक मैनेजर से करते हुए बैंक खाता को बंद करा दिया। गुरुवार को पौने ग्यारह बजे फिर फोन आया कि अपना कोड बताओ पैसा वापस करना है नहीं तो सब पैसा निकाल लेने की धमकी दी गई। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें