बदायूूं। उझानी के मोहल्ला गनसैयदा में बच्चों के विवाद में दो साल की बच्ची पर पड़ोसी ने खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली उझानी के मोहल्ला गनसैयदा में गुड्डू का झगड़ा पड़ोसियों से हो गया। गुरुवार शाम को बच्चों में झगड़ा होने लगा। इसके बाद में गुस्साए गुड्डू के पड़ोसी ने दो साल की मासूम अंजली के ऊपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।