फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवा से कुचलकर युवक की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीना । अनपरा-शक्तिनगर मार्ग पर बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के मिसरा गांव के पास बुधवार की शाम हाईवा से कुचल कर एक युवक की मौत हो गई। हादसे से भड़के लोगों ने शव के पास मार्ग को जाम कर नारेबाजी की। शाम सात बजे तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के घरसड़ी गांव के जवाहर नगर निवासी मनोज (32) पुत्र हंसलाल मिसरा गांव के पास शाम छह बजे बस से उतरा। वह मार्ग को जैसे ही पार करने के लिए बीचों बीच पहुंचा हाईवा ने उसे कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया। आसपास गांव के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े और उन्होंने शव के पास मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बीना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में लगी रही लेकिन शाम सात बजे तक जाम हट नहीं सका था। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर शक्तिनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाने के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें